
कोटा के युवा सितार वादक डॉ.विकास भारद्वाज को भारत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। फोरेस्ट नेशन के कार्यक्रमों में विकास देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फोरेस्ट नेशन कई देशों का समूह है जो वैश्विक विषयों को लेकर कार्य करता है। इसमें अमरीका, यूरोप व एशिया के कई देश जुड़े हुए हैं। यह संस्था यूनेस्को के साथ मिलकर काम करता है।
डॉ.विकास भारद्वाज ने फोरेस्ट नेशन में आवेदन किया था। इसके बाद अधिकृत पत्र भेजा गया और सीईओ एन्ड्रयू पोथेकरी ने आधे घंटे फोन पर साक्षात्कार लिया। इसके बाद डॉ.विकास को भारत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया।
विकास ने बताया कि संस्था प्रकृति संरक्षण, पौधारोपण, ग्लोबल वार्मिंग समेत विभिन्न विषयों पर काम कर रही है।
मुख्यत: संगीत के जरिए दुनिया में इन विषयों के संदेश प्रसारित करना चाहते हैं। विकास भी अपनी प्रस्तुतियों में अब जागरूकता के संदेश देंगे। इसके अलावा देश-विदेश में कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे।
इस म्यूजिक सोसायटी में हर देश से एक-एक कलाकार जोड़ा जाता है। इसके बाद सभी की प्रस्तुतियां कई देशों में करवाई जाती है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
