4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यंगस्टर्स में दिख रहा रामलीला का क्रेज, क्रिकेटर बने लक्ष्मण तो टीचर बनीं सुमित्रा

किरदार निभाने के लिए नौकरी और पढ़ाई से ले रहे छुट्टी
2 min read
Google source verification
jaipur

यंगस्टर्स में दिख रहा रामलीला का क्रेज, क्रिकेटर बना लक्ष्मण तो टीचर बनीं सुमित्रा

हर्षित जैन/जयपुर. दिल्ली में चल रही रामलीला में हाल ही केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राजा जनक का किरदार निभा अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया था। वहीं, शौक को हुनर में बदलने की जिद के चलते राजधानी में विभिन्न स्थानों पर हो रही रामलीलाओं में क्रिकेटर और वेडिंग प्लानर के साथ ही एमबीए और पीएचडी डिग्रीधारी युवा भी नौकरी से छुट्टी लेकर और पढ़ाई से अवकाश लेकर विविध पात्रों का मंचन कर रहे हैं। साथ ही युवतियां भी अभिनय प्रतिभा के बूते विभिन्न किरदारों को बखूबी निभा रही हैं और कुछ लोग कई पीढिय़ों से अलग-अलग भूमिका अदा कर रहे हैं। मथुरा, वृंदावन, कोटा सहित अन्य स्थानों से आई मंडलियों के इन कलाकारों की मानें तो रामलीला के जरिए युवा पीढ़ी को प्राचीन परम्पराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

क्रिकेटर दीपक बने रामलीला के लक्ष्मण
क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले क्रिकेटर दीपक वशिष्ठ (वृंदावन) रामलीला मैदान में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वर्षों से जयपुर में रह रहे दीपक ने बताया कि 2010 में क्रिकेट फील्ड में कदम रखा। 2012 में सीकर अंडर-19 टीम की कप्तानी के बाद 2014 में दक्षिण अफ्रीका में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर 23 टीम) में टीम ने जीत हासिल की। दीपक ने आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ प्रशिक्षण भी लिया है। विराट कोहली को आदर्श मानने वाले दीपक का सपना आईपीएल में खेलने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करने का है। बीसीए पास दीपक के अनुसार अभिनय का शौक उन्हें पिता से विरासत में मिला।

ये भी निभा रहीं विभिन्न भूमिका
कृष्णा सैनी
किरदार : माता सीता
निवासी : कोटा
शिक्षा : पीएचडी

अर्चना सैनी (कोटा)
किरदार : सुशीला, सुमित्रा व तारा।
शिक्षा : एमएससी, बीएड
प्रोफेशन : शिक्षिका

हेमलता सिंह (कोटा)
किरदार : योगमाया का।
शिक्षा : बीए तक।
प्रोफेशन : प्राइवेट जॉब।

सबसे महंगी पोशाक रावण की
18 वर्षों से किरदारों की पोशाक तैयार कर रहे जयपाल सिंह (वृंदावन) ने बताया कि पोशाक तैयार करते समय विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि किरदार का रूप निखर कर आ सके। रामलीला में सबसे महंगी पोशाक राम, लक्ष्मण, जानकी और रावण की होती है।राम मंदिर (आदर्शनगर) परिसर में चल रही रामलीला में अभिनय कर रहे सुरभि कला केन्द्र (कोटा) के 48 कलाकारों में से 11 महिलाएं हैं। इन्होंने बताया कि समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टीवी और रामलीला में महिला किरदारों के अभिनय में काफी अंतर होता है। वहीं, कुछ कलाकार टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। यहां सबसे छोटा पात्र शिवांग गौतम (8) है। वहीं महिला कलाकारों में मीना गौड़, प्रिया वुधवानी, हेमलता सिंह, पायल शर्मा हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग