
जयपुर। झोटवाड़ा थाने से कुछ दूर गुरुवार रात सवा दस बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने अन्य बाइक पर जा रहे एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले युवक को रोका और उससे बातचीत की, फिर अचानक से उसपर गन तान फायर कर दिया। इससे युवक के गले पर गोली लगने से गंभीर घायल हो गया।
वारदात के बाद हमलावर झोटवाड़ा पुलिया की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने कुछ देर बाद ही उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब में एक परिचय पत्र मिला, जिसमें अमरचंद शर्मा निवासी बैनाड़ रोड स्थित श्यामपुरा विस्तार लिखा था।
देर रात करीब सवा ग्यारह बजे पुलिस उक्त पते पर पहुंची, जहां पर पचाहन पत्र देख मृतक की तस्दीक अमरचंद के रूप में ही की गई। पुलिस परिजनों ने अमरचंद के परिचित और उससे किसी की कहासुनी होने के संबंध में पूछताछ करने में जुटी थी। इधर, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। लेकिन देर रात तक उनका सुराग नहीं लग सका।
भवानी सिंह को घर के गेट पर मारी थी गोली
झोटवाड़ा के ब्रजमंडल कॉलोनी में प्रॉपर्टी फाइनेंसर भवानी सिंह के घर कूरियर वाले बनकर दो शूटर पहुंचे थे। घर में से मुख्य गेट पर आते ही शूटरों ने सीने पर गोली मार दी और भाग गए। भवानी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस आज तक खाली हाथ है। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी नार्को टेस्ट करवाने की मांग कर चुकी है। लेकिन पुलिस ने भवानी सिंह हत्याकांड को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
Published on:
27 Jul 2018 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
