
जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir) पर मोदी सरकार ने आज बड़ी घोषणा की है। केंद्र सरकार ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 (article 370) को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश कर दिया। इससे पहले राज्य में धारा 144 लागू की गई। वहीं महबूबा मुफ्ती (mehbooba mufti) और उमर अब्दुल्ला (omar abdullah) समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट की अहम बैठक खत्म के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 (article 370) के एक खंड को छोड़कर बाकी अनुच्छेद को खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया।
इससे पहले जम्मू—कश्मीर में हुई हलचल पर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने अपने रिएक्शन दिए। हाल ही में बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने ट्वीट किया कि ये छोटा सा दौर भी गुजर जाएगा। हैशटैग कश्मीर। वहीं आज सुबह अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान (Gauhar Khan) ने ट्वीट किया। गौहर ने उमर अब्दुल्ला के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि आखिर कश्मीर में हो क्या रहा है। अल्लाह कश्मीर में सबकी रक्षा करे। वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खन (Mahira Khan) ने ट्वीट किया कि यह रेत पर खींची गई रेखाओं से परे है, इसमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है! स्वर्ग जल रहा है और हम चुपचाप रोते हैं। हैशटैग आई स्टेंड विद कश्मीर। इससे पहले एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी ट्वीट किया था कि कश्मीर मामला हल होने जा रहा है।
Published on:
05 Aug 2019 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
