6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान से लेकर बिहार तक हाई अलर्ट! प्रदेश में ये वायरस लोगों को तेजी से बना रहा शिकार, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 09, 2018

high alert

जयपुर। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर में zika virus की रोकथाम में प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नाकाम रहा है। शास्त्री नगर में अब तक 22 मरीजों के जीका वायरस की पुष्ठि के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को हस्तक्षेप करना पडा है और स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेश से राजस्थान में जीका वायरस को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं शास्त्री नगर से एक जीका संक्रमित मरीज बिहार पहुंचने पर बिहार सरकार ने बिहार के सभी 38 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

उधर प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शास्त्री नगर में जीका वायरस के महज 10 मामले सामने आने का दावा कर रहा है। जीका वायरस के 22 मरीज सामने आ चुके हैं। लेकिन विभाग क्षेत्र में केवल 10 मरीज ही बता रहा है। विभाग लगातार दावा कर रहा है कि टीमें लगा कर घर घर सर्वे किया जा रहा है।

राजस्थान के बाद अब बिहार में हाई अलर्ट (Zika Virus High alert in Rajasthan and Bihar)
राजस्थान के बाद अब बिहार में भी जीका वायरस को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बिहार के सीवान का रहने वाला एक व्यक्ति शास्त्री नगर में रह रहा था । यह व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित होने के बाद सीवान अपने गांव चला गया। बिहार सरकार को मरीज के बारे में पता चलते ही बिहार सरकार ने सभी 38 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर कर दिया है।

शास्त्री नगर में घर-घर बुखार के मरीज (Zika Virus Patients)
शास्त्री नगर में मच्छरों की भरमार होने से घर-घर बुखार के मरीज मिल रहे हैं। शास्त्री नगर में विभाग ने घर घर सर्वे करना शुरू कर दिया है। विभाग ने 180 टीमें क्षेत्र में सर्वे में लगा दी है। क्षेत्र में घर घर बुखार के मरीज मिल रहे हैं। इनमें गर्भवती महिलाएं भी हैं और उनको जीका वायरस से सबसे ज्यादा खतरा है। क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है और घरों के आसपास और छतों पर लार्वा फैला पड़ है जिससे जीका के मामले बढ़ रहे है।

अफसरों को चुप रहने के मौखिक निर्देश
सचिवालय से आला अधिकारियों ने जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य भवन के अधिकारियों को कुछ भी नहीं की हिदायत दी गई है। अब अधिकारी जीका वायरस के वास्तिवक मरीजों की संख्या बताने में बगलें झांक रहे हैं।

विभाग बता रहा है केवल 10 मरीज
राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर में जीका वायरस कहर बरपा रहा है। स्थिति ऐसी हैं कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दावों के विपरीत क्षेत्र में अभी तक जीका वायरस के 22 मरीज सामने आ चुके हैं। लेकिन विभाग क्षेत्र में केवल 10 मरीज ही बता रहा है। विभाग लगातार दावा कर रहा है कि टीमें लगा कर घर घर सर्वे किया जा रहा है।