9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 हजार 289 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा, 18 हजार 318 ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Mega Job Fair: कौशल रोजगार व उद्यमिता विभाग, जयपुर की ओर से आयोजित मेगा जॉब फेयर का आयोजन शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में किया गया। मेले में युवाओं ने भाग लिया। महाप्रंबधक आरएसएल डीसी भूपेन्द्र यादव ने कौशल विकास की ओर से उद्यमी बनने के गुर बताए व आशार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

less than 1 minute read
Google source verification
jobs

जैसलमेर. CM Ashok Gehlot Big Gift: कौशल रोजगार व उद्यमिता विभाग, जयपुर की ओर से आयोजित मेगा जॉब फेयर का आयोजन शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में किया गया। मेले में युवाओं ने भाग लिया। महाप्रंबधक आरएसएल डीसी भूपेन्द्र यादव ने कौशल विकास की ओर से उद्यमी बनने के गुर बताए व आशार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। रोजगार सेवा निदेशालय के निदेशक धर्मपाल मीणा ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में 18 हजार 318 आशार्थियों ने पंजीयन करवाए, जिसमें से 2676 उपस्थित युवाओं ने भाग लिया।

इस दौरान 2289 बेरोजगार आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस मौके पर कलक्टर अशीष गुप्ता व एडीएम गोपाललाल स्वर्णकार ने मेगा जॉब फेयर की सार्थकता के बारे में बताया। जिला रोजगार अधिकारी व नोडल अधिकारी भवानी प्रताप चारण ने सभी विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों का आभार जताया।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot 15 अगस्त से देंगे ये नि:शुल्क सुविधा, यहां देखें डिटेल्स


इन्होंने दिया सहयोग
रोजगार सेवा निदेशालय के अधिकारी हरिराम बडग़ुजर, हरीश नेनकवाल, श्यामलाल साटोलिया, विवेक भारद्वाज, जगदीश निर्वाण ने मेगा जॉब फेयर आयोजन में सहयोग दिया। मेले में कुलभूषण, महेश कुमार, अमर कुमार तिवारी, रश्मि बिस्सा, अतुल सुथार, नीरज कुमार मीणा, राहुल विजयान, विक्रम कुमार, रिया देवड़ा, रोमा राठौड़, तृप्ति खत्री व भवानीदान उपस्थित रहे।