6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- प्रतिदिन आ रहा 20 हजार बोरी चना और सरसो, तुल रहा महज एक हजार

हर दिन सौ किसानों की फसलें तौलने के लिए सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 9 Apr 2018, 10:31 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . मोहनगढ़ सरकारी खरीद केंद्र पर प्रतिदिन 100-150 किसानों की फसलें समर्थन मूल्य पर खरीद करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेन्द्र सिंह खींची को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पूर्व सरपंच भीमाराम कड़ेला, हासम खां सांवरा, किसान नेता साभान खां सांवरा, हुकम चौधरी, भेरसी राम हड्डा, अंतर खां सांवरा, कमल सिंह नरावत, दिलीप खत्री, रावता राम माली, खण्डु खां, अकबर खां सहित अन्य किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसानों को अपनी फसलों के लिए उचित मूल्य देने के लिए रबी की फसलों में चणा व सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए मोहनगढ़ कृषि उपज मंडी समिति में सरकारी खरीद केन्द्र खोला गया है। जिस पर राजफेड के माध्यम से मोहनगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा खरीद की जा रही है। मोहनगढ़ खरीद केंद्र पर प्रतिदिन केवल 10-10 किसानों से ही चणा व सरसों की खरीद की जा रही है, जबकि सरकारी खरीद केंद्र पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक अनाज की बोरियां पहुंच रही है।