24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather report : परमाणु नगरी में 30 एमएम बारिश

पोकरण क्षेत्र में बदले मौसम के बाद बारिश का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कस्बे के तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार गुरुवार की शाम 5 एमएम एवं शुक्रवार की शाम 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 7 Jul 2023, 8:26 PM IST

weather report : परमाणु नगरी में 30 एमएम बारिश

पोकरण. जोधपुर रोड पर जमा पानी।

पोकरण. क्षेत्र में बदले मौसम के बाद बारिश का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कस्बे के तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार गुरुवार की शाम 5 एमएम एवं शुक्रवार की शाम 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार की शाम बारिश के बाद पूरी रात तेज ठंडी हवा चली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकलने से मौसम पुन: भीषण गर्मी व उमस का हो गया। दिनभर हवा रुकी रहने के कारण उमस से आमजन का बेहाल हुआ। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर बढ़ गया। हालांकि 11 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही होने से मौसम धूप छांव का हुआ, लेकिन गर्मी व उमस ने आमजन का बेहाल कर दिया। दोपहर 3 बजे बाद आसमान में काले घटाटोप बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। करीब 4 बजे तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब साढ़ेे 5 बजे तक रुक-रुककर तेज झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। जिससे छतों से परनाले चलने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। नदी नाले भी उफान पर चले। कस्बे के साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश के समाचार मिले है। इसके बाद देर रात तक भी आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।