6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे 5 फीट गहरे गड्ढे बने हादसे का सबब

नाचना क्षेत्र में गत दिनों हुई बारिश के दौरान नाचना से पोकरण जाने वाली सडक़ पंचायत समिति नाचना के नवनिर्मित भवन से बाबा रामदेव मंदिर तक सडक़ मार्ग के दोनों तरफ जगह-जगह 5 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

नाचना क्षेत्र में गत दिनों हुई बारिश के दौरान नाचना से पोकरण जाने वाली सडक़ पंचायत समिति नाचना के नवनिर्मित भवन से बाबा रामदेव मंदिर तक सडक़ मार्ग के दोनों तरफ जगह-जगह 5 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण सडक़ किनारे इस गड्ढे से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। इसकी 5 फीट गहराई व चौड़ाई को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है। बारिश के दिनों में यह गड्ढे और भी बड़े हो जाते हैं प्रशासन ने सडक़ किनारे रेत से भरे कट्टे रखकर अपनी जिम्मेदारियो से इति श्री कर दी।

मंडरा रहा खतरा

मुख्य सडक़ होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आमना सामना होता है। सडक़ पर वाहनों से साइड लेना खतरनाक साबित होने की आशंका है। सडक़ के किनारे किसी प्रकार का निर्देश या चेतावनी बोर्ड भी नहीं होने से वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता, ऐसे में हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यों की गई थी खानापूर्ति

गत दिनों हुई बारिश के दौरान मुख्य सडक़ के दोनों तरफ बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिम्मेदारों ने रेत के कट्टे रख कर अपने काम की इति श्री कर दी। महज खानापूर्ति करने के कारण अब यहां स्थित वापस जस की तस बनी हुई है।