26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साल पहले हुई शादी, टांके में गिरने से विवाहिता की मौत

नाचना क्षेत्र के दिधू गांव में बुधवार को सुबह घर में बने पानी के टांके से एक विवाहिता पानी भरते समय पैर फिसलने से टांके में गिर गई।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

नाचना क्षेत्र के दिधू गांव में बुधवार को सुबह घर में बने पानी के टांके से एक विवाहिता पानी भरते समय पैर फिसलने से टांके में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर नाचना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस के अनुसार नाचना क्षेत्र के दिधु गांव की दमु (20) घर में बने टांके से पानी भर रही थी। पैर फिसलने से टांके में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर नाचना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को राजकीय अस्पताल नाचना की मोर्चरी में लाया गया। एक साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।