20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं में गिरा युवक, 15 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

जैसलमेर शहर में एक युवक पानी पीने के लिए पुराने और पत्थर लगा कर बंद किए गए कुएं में उतर गया। उसे बड़ी मुश्किल से करीब 15 घंटे बाद बचाया जा सका।

2 min read
Google source verification

जैसलमेर शहर में एक युवक पानी पीने के लिए पुराने और पत्थर लगा कर बंद किए गए कुएं में उतर गया। उसे बड़ी मुश्किल से करीब 15 घंटे बाद बचाया जा सका। गौरतलब है कि गड़ीसर मार्ग स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र के बाहर फुटपाथ पर पुराने और बंद पड़े कुएं में मजदूर बीती रात को गिर गया।

गनीमत रही कि कुआं सूखा था और युवक को गंभीर चोटें नहीं आई। कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ ने बताया कि पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के उमरिया जिला निवासी 25 वर्षीय नरेंद्रसिंह पुत्र बुद्धूसिंह यहां मजदूरी करने के लिए आया हुआ है। पुलिस के अनुसार गत गुरुवार को वह शराब के नशे में था और पानी की तलाश में गड़ीसर मार्ग स्थित फुटपाथ पर बने पुराने कुएं में उसने झांका तो वह अनियंत्रित होकर सीधे कुएं में जा गिरा।

पानी पीने के लिए गड़ीसर मार्ग स्थित कुएं में उतरा था

पुराने सूखे कुएं में कीचड व कचरा होने के कारण करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी उसे गहरी चोट नहीं आई। कुएं में गिरने के बाद नरेंद्र ने मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन रात को किसी ने नहीं सुनी। पूरी रात वह वहीं रहा। शुक्रवार दोपहर वह जोर-जोर से चिल्लाया। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने कुएं के अंदर से आवाजें सुनी तो इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई।

लोगों की मदद से ऊपर निकाला

सूचना मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक लम्बी रस्सी कुएं में डाली। नरेंद्र ने रस्सी को पकड़ा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे खींचकर ऊपर निकाला। थानाधिकारी ने बताया कि युवक सुरक्षित है। उसका जवाहिर अस्पताल में ले जाया गयाए जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। उसे मामूली खरोंचें आई थीं। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।