18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी, शिवालयों में होंगे अभिषेक

शिव आराधना को समर्पित माने जाने वाले सावन मास के पहले सोमवार को सीमावर्ती जैसलमेर जिले भर में शिव मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी।

2 min read
Google source verification

शिव आराधना को समर्पित माने जाने वाले सावन मास के पहले सोमवार को सीमावर्ती जैसलमेर जिले भर में शिव मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इस मौके पर रुद्राभिषेक के पाठ होंगे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर जैसलमेर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह से मंदिरों को लाइटिंग व अन्य तरीके से सजाया गया है। नगर में गड़ीसर की पाल पर अवस्थित मुक्तेश्वर महादेव, शिव मार्ग स्थित देवचंद्रेश्वर, दुर्ग स्थित रत्नेश्वर महादेव सहित बड़ाबाग मार्ग पर शिवमढ़ी, गांधी चौक, बीपी टैंक शिवजी मंदिर आदि शिवालयों पर विविध कार्यक्रम होंगे। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें नजर आएंगी। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। जिसमें जल के साथ दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र आदि का प्रयोग होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुचारु व्यवस्था के लिए प्रबंध भी किए जाएंगे। कई मंदिरों में स्थानीय कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

देवचंद्रेश्वर मंदिर पर भरेगा मेला

जैसलमेर के शिव मार्ग स्थित देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर हर बार की भांति इस बार भी सावन के सोमवार को विशाल मेला भरेगा। मंदिर के बाहर सडक़ के दोनों ओर विभिन्न वस्तुओं जिनमें बच्चों के लिए खिलौनें और अन्य चीजें शामिल होंगी, की बिक्री की जाएगी। साथ ही चाट के ठेले भी हर बार की भांति लगेंगे। रियासतकाल से देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार को मेला आयोजित होता है। शाम के समय मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी उमडेंग़े। मंदिर के महंत भगवान भारती के नेतृत्व में मेले की पूर्व संध्या पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही पूरे मंदिर परिसर की जोरदार ढंग से साफ-सफाई करवाई गई है। शाम के समय मंदिर में भजनों व वाणियों की प्रस्तुतियां भी कलाकारों की ओर से दी जाएंगी।