
एबीवीपी ने 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विद्यार्थी परिषद् जैसलमेर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। एबीवीपी के बाड़मेर-जैसलमेर विभाग संयोजक शंभुसिंह सोढ़ा ने कहा कि कोरोना काल से उच्च शिक्षण संस्थानों की उपेक्षा व अनदेखी से छात्रहितों की हानि हो रही है। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर बढ़ते अपराध युवाओं को भ्रमित करने के साथ प्रदेश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। आज का युवा भविष्य का निर्माता है। ज्ञापन विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की वार्षिक सेमेस्टर एवं परीक्षा शुल्कों की समय.समय पर पूर्ण संरचना करने, अभोग्य शुल्क मदो के अतिरिक्त भार को हटाने, ग्रामीण व कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शुल्क में विशेष छूट देने सहित 11 सूत्री मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर नगरमंत्री विकाससिंह राजपुरोहित, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मधुरम व्यास, नेपालसिंह दवाड़ा, जिला समिति सदस्य आदित्य आचार्य, गोपालसिंह, मेहताबदान चारण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
11 Sept 2021 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
