3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident: 2 बाइक आमने-सामने भिड़ी, 1 की मौत

- 1 गंभीर घायल जोधपुर रैफर

2 min read
Google source verification
Accident: 2 बाइक आमने-सामने भिड़ी, 1 की मौत

Accident: 2 बाइक आमने-सामने भिड़ी, 1 की मौत

फलसूण्ड. क्षेत्र के सुभाषनगर गांव में स्थित राजकीय विद्यालय के सामने शनिवार देर शाम 2 मोटरसाइकिलों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में 1 युवक की मौत हो गई। जबकि 1 युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे जोधपुर रैफर किया गया है। सुभाषनगर गांव में शनिवार देर शाम साढ़े 7 बजे सरकारी विद्यालय के सामने 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार राजगढ़ निवासी मनोहरसिंह (35) पुत्र सुमेरसिंह व धोलासर निवासी पोकरराम (20) पुत्र घेवरराम मेघवाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल फलसूण्ड के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मनोहरसिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि पोकरराम को गंभीर हालत के कारण जोधपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद रविवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

रेल की चपेट में आने से 2 गिद्धों की मौत
लाठी (जैसलमेर). क्षेत्र में आए दिन रेल की चपेट में आने से वन्यजीव काल का ग्रास हो रहे है। जबकि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा रहे है। रविवार को भी धोलिया गांव के पास रेल की चपेट में आने से 2 प्रवासी गिद्धों की मौत हो गई। रविवार को सुबह धोलिया गांव के पास से निकल रहे रेलवे ट्रेक पर प्रवासी पक्षी गिद्धों के 2 शव मिले। रेलवे ट्रेक पर गिद्ध होने की जानकारी मिलने पर वन्यजीवप्रेमी राधेश्याम विश्रोई सहित युवा मौके पर पहुंचे। साथ ही लाठी वन विभाग के वनपाल कानसिंह मेड़तिया, भंवरुराम विश्रोई व अन्य कार्मिक भी मौके पर आए और शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद लाठी वन विभाग में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि गत 15 नवंबर को भी धोलिया गांव के पास रेल की चपेट में आने से 4 गिद्धों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही मौत के कारण वन्यजीवप्रेमियों में रोष व्याप्त है।