जानकारी के अनुसार जैसलमेर जाने वाले मार्ग पर लाठी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार महाराष्ट्र के नासिक निवासी प्रकाश (50) पुत्र बाबूलाल, उनकी पत्नी भारती (45) व चालक पाण्डूरंग (40) पुत्र दशरथ तथा दूसरी कार में सवार गुजरात के आनंद निवासी तोरल पटेल (47) घायल हो गए। उन्हें लाठी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई।