
'सकारात्मक सोच से लक्ष्य की प्राप्ति संभव'
जैसलमेर. नेहरु युवा केन्द्र की ओर से डाइट कॉलेज में युवा उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए लीड बैंक के वित्तीय साक्षरता अधिकारी ब्रजबल्लभ पुरोहित ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बैंक मित्र के रूप में कार्य करें तथा अधिक से अधिक नेट बैंकिग का इस्तेमाल करें।
उन्होंने युवाओं को नेट बैंकिग से होने वाले लाभ बताते हुए कहा कि हमे इसके उपयोग में कुछ सावधानियां भी रखनी होगी, जिससे सबसे अह्म बात यह है कि हम अपनी ओटीपी किसी को भी न बताए। आचार्य गोविन्द राम ने युवाओ को कहा कि वे नेहरु युवा केन्द्र के साथ जुड़कर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने युवा काल में नवयुवक मंडल सम के अध्यक्ष रहते हुए कई गतिविधियां आयोजित की थी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। व्याख्याता बंशीधर पुरोहित ने बताया कि आध्यात्मिक जीवन व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करता है। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने युवाओं से कहा कि हमें अपने संविधान का पूर्ण पालन करने की जरूरत चाहिए। वात्र्ता सत्र में हरीश छंगाणी ने युवाओं को स्वस्थ कैसे रहे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमे फिट इंडिया मूमेन्ट का हिस्सा बन कर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य उगमदान चारण ने कहा कि व्यक्ति अपनी असफलताओं से ही अधिक सीख सकता है। हमेशा सकारात्मक सोच से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति करता है। अशोक कुमार इणखिया ने सोशल मीडिया के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में संतोष व्यास, अजय पुरोहित और गौरव पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में नेहरु युवा केन्द्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र पुरोहित ने युवा उन्मुखीकरण कार्यशाला के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में संतोष व्यास, अजय पुरोहित, गौरव पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर आयोजित हुई प्र्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में युवा दमाराम, नरेश, जसवंत, स्वरूपसिंह, कविता, अंशु और कुरबान खां ने सही उत्तर देकर पारितोषिक प्राप्त किया। नेहरु युवा केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शाले मोहम्मद, पवनसिंह, राणीसर युवा मंडल के सुजाराम ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
Published on:
11 Feb 2022 05:03 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
