25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर: सर्दी का सितम बरकरार, दोपहर में धूप से राहत

 स्वर्णनगरी में सर्दी का असर निरंतर जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते शाम से रात तक लोग जल्द घरों में लौटने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं सडक़ों पर घूमते हुए लोगों को मोटे ऊनी कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में सर्दी का असर निरंतर जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते शाम से रात तक लोग जल्द घरों में लौटने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं सडक़ों पर घूमते हुए लोगों को मोटे ऊनी कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह एक दिन पहले क्रमश: 25.4 व 8.8 डिग्री रहा था। इस तरह से न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़ गया लेकिन इस बढ़ोतरी के बावजूद सर्दी के अहसास में कहीं कमी महसूस नहीं की गई। अलसुबह ठंडी हवा के झोंकों ने घरों से बाहर निकले लोगों का कड़ा इम्तिहान लिया। उन्होंने सडक़ों के किनारे अलाव जला कर गर्माहट पाने का जतन किया। शहर में उमड़ रहे सैलानियों को सुबह-शाम ठंडक और दिन में अच्छी धूप का यह मौसम खूब रास आ रहा है। आगामी दिनों में भी मौसम के मिजाज कुछ इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान है।