
जैसलमेर में मौसम मेहरबानी दिखा रहा है। दिन में चमकदार धूप खिलने और आकाश में बादल छाए होने के बावजूद सर्द हवाओं पर नियंत्रण की वजह से स्थानीय बाशिंदों सहित घूमने आए पर्यटकों को राहत मिल रही है। बीते दिनों के दौरान जहां अधिकतम तापमान कम होते-होते 19 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया था, वह गुरुवार को 25.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड हुआ। तापमान ने यह स्तर 17 दिन बाद छुआ है। इससे पहले गत 15 दिसम्बर को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.6 और 8.0 डिग्री दर्ज हुआ था। अच्छी धूप के खिलने से गुरुवार को दिनभर पर्यटन स्थलों सहित बाजारों में चहल-पहल का वातावरण बना हुआ रहा। शाम के समय भी हवाओं के मंद रहने से ठिठुरने वाली स्थितियां नहीं बनी। आगामी दिनों में भी मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धूप के तेवर और कड़े होने के आसार हैं। रात में भी सर्दी फिलहाल नरमी दिखा रही है।
Published on:
02 Jan 2025 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
