1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- आखिर उपचार करने गए चिकित्सक की घायलों क्या कर दी पिटाई जानिए..फिर क्या हुआ एक्शन…

पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 3 Jan 2018, 9:48 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर (मोहनगढ़). मोहनगढ़ कस्बे में मंगलवार की रात्रि आठ बजे के करीब सीएडी कॉलोनी चौराहे के पास बोलेरो गाड़ी व ट्रेक्टर में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बोलेरो में सवार चार में से दो जने घायल हो गए। दोनों घायलों को अन्य साधन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर शराब के नशे में दोनों घायलों व अन्य द्वारा चिकित्साधिकारी डॉ केआर पंवार के साथ मारपीट की। इस दौरान आसपास के मेडिकल संचालकों द्वारा बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

IMAGE CREDIT: patrika

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की सांय को सीएडी कॉलोनी चौराहे के पास सडक़ पर चल रहे ट्रेक्टर के पीछे बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत की वजह से गाड़ी में सवार चार में से दो जने बाबू खां पुत्र शहीद खां उम्र 32वर्ष जाति मुसलमान निवासी 4.5 पीएमए सतार खां पुत्र अखे खां उम्र 45 वर्ष जाति मुसलमान निवासी 3 पीएम घायल हो गए। जिसे अन्य वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर चिकित्साधिकारी की देखरेख में मेल नर्स राम लाल चौधरीए लियाकत अली द्वारा उपचार किया गया। घायलों के शिरए चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सो मे चौटे आई।

IMAGE CREDIT: patrika

पुलिस ने एक जने को लिया हिरासत में
मोहनगढ़ के अस्पताल में पहुंचे घायलों द्वारा शराब के नशे में चिकित्साधिकारी डॉ केआर पंवार के साथ मारपीट की गई। जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले एक आरोपी गनी खां पुत्र नूरे खां उम्र 45 वर्ष जाति मुसलमान निवासी 3.4 पीएम को हिरासत में लिया गया। वहीं दोनों घायलों का पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
चिकित्साधिकारी डॉ केआर पंवार ने बताया कि घायलों के अस्पताल पहुंचते ही चिल्लाना शुरू कर दिया। जैसे ही मैं मरीजों के पास पहुंचा तो मेरा गला पकड़ कर मेरे साथ मारपीट की। सभी के शराब पी हुई थी।