27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बंट गया सैनिकों का ट्रक और फिर… जानिये ऐसा क्या हुआ?

चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बंट गई सैनिकों को गाडी और फिर...
2 min read
Google source verification
jaisalmer accident

लाठी।

सेना की गाडी शुक्रवार को सड़क पर चलते-चलते अचानक से दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दरअसल, पोकरण से जैसलमेर की तरफ जा रही सेना की गाडी का लाठी बस स्टेशन पर अचानक से हुक टुट गया। इससे सेना की गाडी की ट्रॉली डिवाइडर और नाले के उपर से होकर दुकानों के आगे जाकर फंस गई।

इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेक्टर ड्राइवर ने अपने बचाव के लिए ब्रेक मारे जिससे ट्रेक्टर के आगे के दोनों टायर फट गए। इस पूरे घटनाक्रम में गनीमत ये रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

इस हादसे के बाद करीब आधा घंटा तक सड़क पर जाम लगा रहा। लाठी पुलिस थाने से अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां लगा जाम खुलवाया, इसके बाद वहां पर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना का ट्रेलर पोकरण से जैसलमेर की ओर जा रहा था। वहीं ट्रेलर के ऊपर आर्मी का भारी भरकम सामान भी रखा हुआ था। लाठी गांव में प्रवेश करते ही बस स्टैंड के पास अचानक से ट्रेलर का कैबिन से टूट गया। जिसके कारण ट्रेलर असंतुलित हो गया।

इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सुबह का समय होने के चलते राहगीरों व यात्रियों की भीड़ नहीं थी अन्यथा जनहानी व बड़ा हादसा होने से कोई नही इंकार जा सकता था।

कोटपूतली हादसे में भी हादसे में दो हिस्सों में ट्रेक्टर ट्रॉली
लाठी में हुए हादसे की ही तरह शुक्रवार सुबह ही कोटपूतली में हुए सड़क हादसे का शिकार हुआ ट्रेक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसा पावटा के पास हुआ जहां ट्रेक्टर ट्रॉले को एक ट्रोले ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। जयपुर-दिल्ली मार्ग पर हुए इस हादसे में ट्रेक्टर चालक घायल हो गया।