2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER CRIME NEWS- हत्याकाण्ड का आरोपित गिरफ्तार, पर नहीं मिली तलवार

हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, ढूंढती रही पुलिस, नहीं मिली तलवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 23 Apr 2018, 7:21 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
जैसलमेर. फलसूण्ड थानाक्षेत्र के रूपसर गांव में ट्रिपल मर्डर के आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी भाखरराम विश्रोई ने बताया कि क्षेत्र के रूपसर गांव में गुरुवार की देर रात्रि दलाराम पुत्र उकाराम भील ने अपनी पत्नी, छोटे भाई व उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसके बाद स्वयं ने कुंए में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन बच गया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार की रात्रि में उसे उपचार के बाद छुट्टी दी गई। रविवार को सुबह उसे पुलिस थाने लाकर गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ढूंढती रही पुलिस, नहीं मिली तलवार
पोकरण (जैसलमेर). एक ही परिवार के तीन जनों की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस उस हथियार की तलाश करती रही, जिस धारदार हथियार से दलाराम ने अपनी पत्नी, छोटे भाई व उसकी पत्नी की हत्या की। बताया जा रहा है कि देर रात्रि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित दलाराम यहां से भाग गया तथा स्वयं खुदकुशी करने के लिए भीखोड़ाई गांव के पास स्थित एक कुंए में कूद गया। इससे पूर्व उसने धारदार हथियार कहां फैका, इसको लेकर शनिवार को भी पुलिस जांच करती रही, लेकिन वह हथियार नहीं मिला। उधर, दलाराम मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पुलिस उसका जोधपुर में उपचार करवा रही है। उपचार के बाद सामान्य होने के बाद ही पुलिस उसे पूछताछ कर हत्या के कारणों व अन्य जांच पूर्ण कर पाएगी। क्षेत्र के रूपसर गांव में गुरुवार की देर रात्रि में एक ही परिवार के तीन जनों की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के बाद शनिवार को भी पीडि़तों के घर में मातम मचा हुआ था। जबकि परिवार के लोगों में वो खौफ का मंजर आज भी दिखाई दे रहा था। गौरतलब है कि रूपसर निवासी दलाराम भील ने गुरुवार की देर रात्रि अपनी पत्नी, छोटे भाई व उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसको लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार को दूसरे दिन गांव सहित आसपास क्षेत्र में जघन्य वारदात को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा था। सभी लोग इस बात को लेकर अटकले लगा रहे थे कि आखिर दलाराम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया तथा उसके पीछे क्या कारण हो सकते है। एक ही परिवार के लोगों की हत्या के बाद परिवार की देखभाल कौन करेगा, जब दलाराम हत्या के आरोप में जेल में होगा, छोटे भाई व उसकी पत्नी की हत्या कर दिए जाने के बाद यतीम हो चुके दो परिवारों के छोटे बच्चों की परवरिश कैसे होगी, कौन संभालेगा उन्हें? शनिवार को दिनभर दलाराम व उसके भाई के घर भीड़ लगी रही। मिलने वाले ग्रामीणों व रिश्तेदारों का भी तांता लगा रहा। दूसरी तरफ उसके परिवार के लोगों, छोटे बच्चों व अन्य सदस्यों के रो-रो कर बुरे हाल हो रहे है।

IMAGE CREDIT: patrika