
assembly election 2023 : रामदेवरा में 88.88 प्रतिशत मतदान
विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को रामदेवरा में 88.88 प्रतिशत मतदान हुआ। शनिवार को सुबह 7 बजे से ही मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे थे। जिसके चलते शाम 6 बजे तक मतदाताओं की भीड़ देखी गई। इसके अलावा वृद्ध, दिव्यांग, युवा, नवविवाहित दुल्हे-दुल्हन भी मतदान केन्द्रों पर पहुंचे और मतदान किया। बीएलओ भवानीसिंह तंवर ने बताया कि रामदेवरा ग्राम पंचायत में 7 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए। यहां मतदान केन्द्र संख्या 64 में 613 में से 567, 80 में से 1235 में से 1125, 81 में 1149 में से 1032, 82 में 1255 में से 1071, 83 में 1170 में से 1052, 84 में 1292 में से 1087 एवं 85 में 505 में से 447 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 88.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं बीएसएफ के जवान तैनात नजर आए। मावा में दिव्यांग दिनेश चौहान, नवमतदाता भूराराम कुमावत, नवविवाहित दुल्हन ललिता रंगा, उसकी ***** नवविवाहिता ने भी मतदान किया। विरमदेवरा में अजयपाल पुत्र जसराज की शादी 23 नवंबर को हुई और शनिवार की शाम 4 बजे बारात पुन: विरमदेवरा पहुंची एवं दुल्हे ने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
Published on:
25 Nov 2023 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
