6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISLAMER BIG BREAKING NEWS- जैसलमेर के हनुमान चौरहा पर आत्मदाह का प्रयास, मचा हडक़ंप

- शरीर पर पेट्रोल छिडक़ किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालात में अस्पताल भर्ती

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर. सरहदी जिला जैसलमेर मुख्यालय के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक हनुमान चौराहा पर गुरुवार को एक व्यक्ति के आत्मदाह के प्रयास से हडक़ंप मच गया। कलक्ट्रेट कार्यालय, शहर कोतवाली और जिला अस्पताल से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित हनुमान चौराहा पर शहर के गफूर भठ्ठा निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने आप पर पेट्रोल छिडकऱ कर आग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वह आग के हवाले हो गया।
सडक़ पर जलते हुए दौड़ा
पेट्रोल छिडक़ कर अपने शरीर पर आग लगाने के बाद वह सडक़ पर भाग और जलते हुए चिल्लाने लगा। इतने में आस-पास के लोगों और दुकानदारों ने पानी उड़ेलकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति को गंभीर हालात में जवाहिर चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आत्मदाह के कारण अज्ञात
जानकारी के अनुसार जैसलमेर शहर के गफूर भठ्ठा निवासी घनश्याम रंगा (52) ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिडकऱ आग लगा दी। आत्मदाह करने के प्रयास के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस जुटी जांच में
हनुमान चौराहा पर आत्मदाह के प्रयास के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। प्राथमिक तौर पर रंगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात में सुधार होने और उसके बयान के आने के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मचा हडक़ंप
जैसलमेर के सबसे व्यस्तम चौराहा माना जाने वाला हनुमान चौरहा पर लोगों के देखते देखते एक व्यक्ति ने पेट्रोल की बोतल खोलकर अपने शरीर पर उड़ेल दी और आग लगा दी। आग में धधकते व्यक्ति को बदहवास हालात में देखकर लोगों की आंखे फटी रह गई और वे कुछ सोचे इससे पहले ही वह जल गया। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और जल रहे व्यक्ति के शरीर की आग बुझाई और उसका जीवन बचाने के प्रयास में उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल लेकर गए। आग से जलते व्यक्ति को देखने के बाद वहां हडक़ंप का माहौल बन गया और लोग वहीं खड़े रह गये।