15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Railway News : जोधपुर-जैसलमेर रेल मार्ग पर अब बिजली से दौड़ेंगी रेलें

- रामदेवरा-फलोदी के बीच पोल लगाने की कवायद शुरू- रेल मार्ग से देशभर से लाखों दर्शनार्थी पहुंचते हैं रामदेवरा

2 min read
Google source verification
Big Railway News : जोधपुर-जैसलमेर रेल मार्ग पर अब बिजली से दौड़ेंगी रेलें

Big Railway News : जोधपुर-जैसलमेर रेल मार्ग पर अब बिजली से दौड़ेंगी रेलें

राजेंद्र सोनी @ रामदेवरा (जैसलमेर). आने वाले समय में जोधपुर वाया रामदेवरा और जैसलमेर के बीच इलेक्ट्रिक रेल पटरी पर दौड़ेगी। इसके लिए जोधपुर-रामदेवरा जैसलमेर रेल रूट पर रेल विद्युतीकरण का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। आने वाले समय में जोधपुर मंडल की सभी गाडिय़ां इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी। इन दिनों फलौदी से रामदेवरा तक विद्युत लाइन के पोल लगाने का कार्य जोरों से चल रहा है। जानकारी के अनुसार जोधपुर वाया रामदेवरा -जैसलमेर के रेलवे ट्रेक पर भी बिजली से दौडऩे वाली ट्रेनें जल्दी ही शुरू होने वाली है। रेलवे की ओर से जैसलमेर से फलौदी तथा फलौदी से जोधपुर रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। जोधपुर से फलौदी तक विद्युत पोल लगा दिए गए हैं। फलौदी से रामदेवरा तक विद्युत पोल लगाने का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।
यह मिलेगा लाभ
बिजली से चलने वाली ट्रेन से गति में तेजी आएगी तथा सफर आरामदायक होगा। रेल बजट में जैसलमेर से फलौदी, फलौदी से जोधपुर लाइन के विद्युतीकरण के प्रस्ताव लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार जैसलमेर से पैंसेजर, मालगाड़ी भी बिजली से चलेगी। बिजली से चलने वाली ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। एक तो सफर में लगने वाला समय कम होगा। वहीं लोकोमोटिव इंजिन की जगह बिजली से चलने वाली ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। वहीं इनकी गति अधिक होने के कारण सफर में लगने वाला समय भी कम होगा। साथ ही ट्रेक भी जल्दी खाली होगा जिससे अन्य ट्रेनें शुरू होने में आसानी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार ट्रेन के अधिकांश स्टॉपेज फ्यूलिंग करने के लिए होते हैं लेकिन बिजली से चलने वाली ट्रेन में बार-बार फ्यूलिंग नहीं करनी पड़ेगी जिससे सफर में लगने वाला समय भी कम होगा।
रेलवे के लिए किफायती
विशेषज्ञों के अनुसार बिजली से चलने वाली ट्रेन की लागत डीजल से चलने वाली ट्रेनों से कम होगी। डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार तय करता है। वहीं बिजली के दाम देश में तय होते हैं। साथ ही बिजली डीजल से सस्ती है। वहीं बिजली से चलने वाले इंजिन का सबसे बडा फायदा है कि उससे प्रदूषण कम होता है। डीजल से चलने वाले इंजिन धुएं के रुप में प्रदूषण फैलाते हैं जो बिजली से चलने वाले इंजिन में नहीं होता। जैसलमेर से प्रतिदिन कम से कम एक मालगाड़ी भी लाइम स्टोन लेकर जाती है।

इन ट्रेनों का होता है रामदेवरा से वाया आवागमन -
ट्रेन का नाम ट्रेन नम्बर
काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 15014
जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 15013
साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस 14804
जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 14803
जम्मूतवी-जैसलमेर एक्सप्रेस 14646
जैसलमेर-जम्मूतवी एक्सपे्रस 14645
बांद्रा-जैसलमेर साप्ताहिक 22931
जैसलमेर-बांद्रा साप्ताहिक 22932
लीलन सुपर फास्ट जैसलमेर - जयपुर 12467
लीलन सुपर फास्ट जयपुर - जैसलमेर 12468
लालगढ़ (बीकानेर) - जैसलमेर 14704
जैसलमेर- लालगढ़ (बीकानेर) - 14703
जैसलमेर - जोधपुर पैसेंजर ट्रेन -04825
जैसलमेर जैसलमेर पैसेंजर ट्रेन -04826

फैक्ट फाइल -
- 14 रेलों का रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर आवागमन
- 183 किलोमीटर का फासला है रामदेवरा और जोधपुर के बीच
- 116 किमी दूरी जैसलमेर व रामदेवरा के बीच
- 50 लाख यात्री साल भर में पहुंचते हैं रामदेवरा