28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सक्रिय बूथ समिति से ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी परचम लहराएगी: व्यास

सक्रिय बूथ समिति से ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी परचम लहराएगी: व्यास

less than 1 minute read
Google source verification
सक्रिय बूथ समिति से ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी परचम लहराएगी: व्यास

सक्रिय बूथ समिति से ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी परचम लहराएगी: व्यास

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद वंशवाद नहीं है और यहां हर कार्यकर्ता निष्ठावान एवं रहता है जिससे भाजपा का बूथ मजबूत रहता है। बूथ मजबूत रहने से मण्डल व जिला संगठन भी मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही बूथ समिति सक्रिय होगी, वहीं बूथ समिति की सक्रियता से ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी परचम फहराएगी। पोकरण नगर पालिका के पार्षद जैसलमेर नगर मंडल प्रवासी दिनेश व्यास ने जैसलमेर नगर सशक्त मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागियो को सक्रिय बूथ समिति व सशक्त मंडल के करणीय कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी ।
कार्यशाला के आरंभ मे नगर मंडल इकाई के अध्यक्ष अरूण पुरोहित ने मंडल प्रवासी दिनेश व्यास का साफा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। मंडल समिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल सक्रिय बूथ समिति समिति पन्ना प्रमुख नियुक्ति कार्यशाला की विस्तार से जानकारी दी । जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान है। जिलाध्यक्ष ने पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर जोर देते हुए पन्ना प्रमुख के करणीय कार्य के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों की भी जानकारी दी। सशक्त मंडल कार्यशाला में भाजपा नेता कमल ओझा ने मंडल संगठन के कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल बनाने की बात कही। कार्यशाला में ओम सेवक, एडवोकेट पृथ्वीसिंह ने भी सशक्त मंडल गठन के बारे में बताया। मंडल कार्यशाला मे मंडल पदाधिकारी पार्षद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Story Loader