18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

WATCH VIDEO : पोकरण के व्यास सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़ी मटकियां

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

Google source verification

पोकरण. कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरुवार को जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास के नेतृत्व में फोर्ट रोड से एक जुलूस निकाला। इसके बाद जयनारायण व्यास सर्किल पर मटकियां फोड़कर नारेबाजी की। उन्होंने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सुपुर्द कर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।