25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर थमा इंतजार, नाचना रूट को मिली रोडवेज बस

नाचना क्षेत्र को वर्षों बाद रोडवेज बस की सौगात मिली है। अजमेर से वाया जोधपुर-पोकरण होते हुए नाचना तक रोडवेज की बस लगाई गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

नाचना क्षेत्र को वर्षों बाद रोडवेज बस की सौगात मिली है। अजमेर से वाया जोधपुर-पोकरण होते हुए नाचना तक रोडवेज की बस लगाई गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। गौरतलब है कि नाचना से जोधपुर तक वर्षों पूर्व रोडवेज बस का संचालन होता था। जिसे बाद में बंद कर दिया गया है। वर्षों से क्षेत्र के वाशिंदों की ओर से नाचना क्षेत्र में रोडवेज बस की सेवा शुरू करने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। गत दिनों रोडवेज की ओर से नाचना से अजमेर तक बस सेवा शुरू करने के आदेश जारी किए गए। जिसके बाद शनिवार को अजमेर से बस रवाना हुई और देर शाम नाचना पहुंची। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। नई बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

यह रहेगा रूट व समय

रोडवेज की ओर से शुरू की गई बस सेवा अजमेर से जोधपुर व पोकरण होते हुए नाचना तक संचालित होगी। यह बस अजमेर से सुबह 7.55 बजे रवाना होगी और ब्यावर, बिलाड़ा, जोधपुर, बालेसर, देचू से 5.30 बजे पोकरण, 6 बजे रामदेवरा और 7.30 बजे नाचना पहुंचेगी। इसी प्रकार नाचना से सुबह 6.30 बजे बस रवाना होकर 8.30 बजे रामदेवरा, 9 बजे पोकरण, देचू, बालेसर, जोधपुर, बिलाड़ा व ब्यावर होते हुए शाम 6.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगा सेवा का लाभ

वर्षों से नाचना रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो रहा था, जिससे रूट पर बड़ी संख्या में निजी बसों का संचालन होता है। अब रोडवेज की ओर से एक बस सेवा शुरू की गई है।