4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरहदी जिले में सर्दी का टॉर्चर थमा, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री

सीमांत शहर जैसलमेर में इस महीने की शुरुआत से शुरू हुआ तेज सर्दी का दौर शनिवार को भी सिमटा रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

सीमांत शहर जैसलमेर में इस महीने की शुरुआत से शुरू हुआ तेज सर्दी का दौर शनिवार को भी सिमटा रहा। सामान्य ढंग के सर्द मौसम के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है।

दिन में पारा चढऩे के अलावा रात में भी अब कड़ाके की सर्दी वाला असर नहीं रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 11.1 डिग्री रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को यह क्रमश: 27.6 व 10.1 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को दिन में आकाश में बादलों की आवाजाही का दौर चलता रहा। जिससे धूप में तल्खी नहीं थी और हवाओं के थमे रहने से लोगों ने गुनगुनी धूप में बैठ कर समय बिताया। शाम के समय सर्दी का असर थोड़ा बढ़ा लेकिन गत अर्से की भांति उसमें धूजणी छूटने जैसी बात नहीं थी। रात में भी लोग बाजारों में अच्छी संख्या में आवाजाही करते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

जैसलमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग