
Patrika news
- परिजनों ने जैसलमेर शहर कोतवाल के आगे शव रख की हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग, पुलिस ने जांच अधिकारी को किया निलंबित
जैसलमेर. जिले के सम क्षेत्र में गत मंगलवार सुबह हुए दो गुटों में खूनी संघर्ष में गंभीर रुप से घायल रहमतुल्ला (35) की बुधवार को जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मारपीट में मौत के बाद बवाल मच गया और मृतक के परिजनों ने बुधवार शाम को शहर कोतवाल थाने के आगे शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। करीब पौन घंटे तक शव को लिये बैठने के बाद शहर कोतवाल ने समाईस कर शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन मान गए और करीब पौने दस बजे शव को लेकर गांव की ओर रवाना हुए।
जांच अधिकारी निलंबित
दो गुटो में हुए खूनी संघर्ष के बाद एक जने की मौत के बाद गंभीर रुप से घायल मौत के बाद पुलिस अधीक्षक जांच अधिकारी महेश को निलंबित कर उनके स्थान पर ओमप्रकाश को लगाया है।
पुलिस उपाधीक्षक करेंगे जांच
दो गुटों में हुए संघर्ष में एक की मौत के मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक मांगीलाल राठौड़ को सौंपी है। जांच अधिकारी सीओ राठौड़ ने सम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई वारदात की जांच के लिए घटना स्थल का मुआयना किया और मुस्तगीश के परिजनों के बयान लिए।
यहा है मामला
गौरतलब है कि जिले की सम क्षेत्र में दो गुटों में खूनी संघर्ष में11 जनें घायल हो गए थे। जिनमें दो को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया था। इनमें से एक खानू खां की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस सबंध में पहले ही सात जनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब शेष आरोपितों की तलश शुरू की है। पुलिस के अनुसार सम थाना क्षेत्र के खिदराणियों की बस्ती फलेड़ी में दोनों गुटों में तीन-चार सालों से आपसी विवाद चल रहा है और इसी के चलते पुलिस थाने में मामले भी चल रहे है।
16 के विरुद्ध मामले दर्ज
सम पुलिस के अनुसार एक पक्ष के बहादुर खां पुत्र मेवे खां ने सामने वाले पक्ष के 16 लोगों के विरुद्ध जैसलमेर जाते समय रास्ता रोक कर मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है, जिनमें से सात जनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस थाना सम प्रभारी राणाराम ने मौके से मौलाणे खां पुत्र सुराब खां, हाजी खां पुत्र जाम खां, दिलबर खां पुत्र सुलेमान खां, मगन खां पुत्र सुराब खां, जानभ खां पुत्र मेबा खां, उरस खां पुत्र सकर खां, दरीया खां पुत्र जाम खां निवासी खिदराणीयो की बस्ती, फलेड़ी को मौके से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
Updated on:
30 May 2018 10:31 pm
Published on:
30 May 2018 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
