12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: बिना तोड़े बदली इमारत की ऊंचाई, रामदेवरा में इंजीनियरिंग का प्रयोग सफल

रामदेवरा में पहली बार आधुनिक जैक तकनीक का उपयोग कर एक विशाल धर्मशाला भवन को बिना तोड़े करीब तीन फीट तक सुरक्षित रूप से ऊपर उठाया गया है। करीब तीन माह से चल रहा यह कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस तकनीक को जलभराव और सड़क ऊंची होने जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
jaisalmer

रामदेवरा. धर्मशाला को जेक के सहारे ऊपर उठाने के दौरान लगाए गए जैक।

रामदेवरा. जैक तकनीक का उपयोग करके पूरी इमारतों या धर्मशालाओं के भवनों को बिना तोड़े सुरक्षित रूप से कई फीट तक ऊपर उठाया जा सकता है। इस आधुनिक तकनीक की मदद से जलभराव और सड़क के ऊंचे होने जैसी समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है। रामदेवरा में पहली बार क्षेत्र की एक विशाल धर्मशाला को 3 फीट तक जैक तकनीक के सहारे ऊपर उठाया गया है। पिछले 3 महीने से चल रहा कार्य अब अंतिम चरण में है।

रामदेवरा में पहली बार जैक तकनीक

धार्मिक नगरी रामदेवरा में पहली बार किसी दो मंजिला विशाल धर्मशाला भवन को जैक तकनीक के सहारे जमीन से 3 फीट ऊपर उठाया गया है। क्षेत्र की नागौर धर्मशाला जिसका क्षेत्रफल 17800 वर्गफीट है। जिसमें दो मंजिला भवन है। इसमें करीब 32 कमरे और 13 हाॅल हैं। पूरे भवन को जमीन से ऊपर उठाने में जैक तकनीक का उपयोग करते हुए करीब 100 लोगों ने कार्य किया है। करीब 3 दशक पुरानी इस धर्मशाला के 3 फीट ऊपर होने से सड़क पर बरसाती पानी धर्मशाला के भीतर नहीं आएगा। इस पूरे कार्य में करीब 32 लाख का खर्च हुआ है। धर्मशाला को जैक सहारे ऊपर उठाने के करीब 800 जैक लगाए गए।

ऐसे काम करती है तकनीक

जैक तकनीक से संबंधित फर्म के सुखविंदर और परवीन ने बताया कि सबसे पहले बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। उसके बाद बिल्डिंग के चारों तरफ दीवारों के निचले नींव के हिस्से को तोड़ा जाता है और भारी हाइड्रोलिक जैक लगाए जाते हैं। कंप्यूटर-सिंक्रोनाइज़्ड जैक की मदद से पूरा भवन एक साथ कुछ इंच ऊपर उठाया जाता है। जैसे-जैसे बिल्डिंग ऊपर उठती है, वैसे-वैसे खाली जगह में ईंटों की चुनाई कर दी जाती है ताकि मकान को नीचे से मजबूत सहारा मिले। 1 फीट उठाने के बाद चुनाई की जाती है, और यही प्रक्रिया दोहराते हुए बिल्डिंग को मनचाही ऊंचाई (जैसे 3 फीट) तक सेट किया जाता है।

फैक्ट फाइल

3 माह 15 दिन में होगा काम पूरा

3 फीट जमीन से ऊंची हुई बिल्डिंग

800 के करीब लगे जैक बिल्डिंग लिफ्टिंग में

32 लाख के करीब खर्च हुआ

उपनिवेशन विभाग ने नामांतरण, खातेदारी प्रकरणों का समाधान कर पहुंचाई राहत

ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया तथा लंबे समय से लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।