
Crime: महंगा पड़ा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना
जैसलमेर. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झिनझिनयाली थानाधिकारी हनवंतसिह को निर्देशा दिए। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आबादी तेजमालता पहुंच गैरसायल मांगूसिंह तेजमालता को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मांगुसिंह पुत्र सवाईसिंह निवासी तेजमालता को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नाथावत के अनुसार जिलेवासियों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूर्णतया सावधानी रखें। ट्वीटर, फेसबुक व व्हाट्स एप पर किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी, वीडियो या पोस्ट नहीं करे। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के खिलाफ आपति जनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
चांधन में लूट का आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
जैसलमेर. जिले के चांधन क्षेत्र में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 26 अप्रेल को लतीफ खान पुत्र हुसैन खान निवासी ग्राम जावंध नई जिला जैसलमेर ने पुलिस थाना सदर जैसलमेर पर रिपोर्ट पेश की कि गत 26 अप्रेल को दोपहर 12 बजे उसका पुत्र सलीम चांधन बाजार में खड़ा था, तभी गेनाराम पुत्र अर्जुनराम निवासी भैरवा ने उसके पुत्र सलीम से नगदी जबरदस्ती छीनकर मारपीट की और भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सदर थानाधिकारी देवकिशन के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस टीम ने आरोपी गेनाराम पुत्र अर्जुनराम निवासी भैरवा को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त पूछताछ की, जिसमें उसने वारदात को अंजाम करने की बात कबूली। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक मुकेश बीरा, कांस्टेबल खीमसिंह, विकास कुमार, कानाराम आदि शामिल थे।
Published on:
19 Jul 2022 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
