गुरु पूर्णिमा का पर्व सोमवार को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर अपने गुरुओं का पूजन व अभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
पोकरण. गुरु पूर्णिमा का पर्व सोमवार को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर अपने गुरुओं का पूजन व अभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों व आश्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। कस्बे के महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम में संत ओम महाराज व बालसंत मारुतिनंदन के सानिध्य में संत धनुर्धराचार्य महाराज की समाधि पर अभिषेक किया गया। आचार्य पंडित राधाकिशन व्यास के सानिध्य में मुख्य यजमान महेश शर्मा फलोदी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूजन कर रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही चरण पादूका पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां आए श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसकेे अलावा मंदिर व आश्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। दोपहर बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। देर शाम तक भी आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। कस्बे के महेशानंद महाराज के आश्रम में आचार्य पंडित अजय व्यास के सानिध्य में मूलचंद रंगा ने विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही 51 वेदपाठी पंडितों की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। कस्बे के मदागण बास स्थित रामस्नेही संतों के रामद्वारे में गुरु पूर्णिमा पर संत करुणाराम महाराज व भगवानदास महाराज की समाधि पर विशेष पूजन किया गया। साथ ही संत दीपाराम महाराज को गुरु बनाकर उनका अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसी प्रकार कस्बे के रामनाथ महाराज के आश्रम सहित अन्य मंदिरों व आश्रमों में श्रद्धालुओं की चहल पहल देखने को मिली।
भादरिया महाराज की समाधि पर दो दिन तक चला अनुष्ठान
लाठी क्षेत्र के भादरिया गांव में भादरियाराय माता मंदिर स्थित संत हरवंशसिंह निर्मल उर्फ भादरिया महाराज की समाधि पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के साथ ही आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में यहां आए श्रद्धालुओं ने समाधि पर पूजन किया। जगदंबा सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्य अशोक सोडानी ने बताया कि मंदिर में भादरिया महाराज की चरण पादूकाओं का पूजन किया गया। फलोदी से आए आचार्य पंडित महेन्द्र पुरोहित, रमेश पुरोहित, उपआचार्य बालकिशन शर्मा के सानिध्य में यजमान राधेश्याम बिसानी चैन्नई, राधेश्याम गांधी पोकरण, रजनेश बोहरा, डॉ.जितेन्द्र, मानसिंह पाल, अनिल जैन, पुष्पक जैन, शौभाग्यसिंह राजपुरोहित, किशोरसिंह परिहार, सेवानिवृत न्यायाधीश प्रेमसिंह गहलोत, डॉॅ.मोहनसिंह भाटी बारू ने विशेष पूजन किया और पुष्प अर्पित किए। इसी प्रकार दोपहर में रुद्राभिषेक किया गया। समिति के सचिव जुगलकिशोर आसेरा सहित श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।