24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमावर्ती विद्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

नाचना क्षेत्र के बाहला गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को ग्राीमणों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 7 Jul 2023, 8:34 PM IST

सीमावर्ती विद्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

नाचना. तालाबंदी कर विरोध करते हुए।

पोकरण. नाचना क्षेत्र के बाहला गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को ग्राीमणों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 300 विद्यार्थी अध्ययनरत है। जबकि गत 6 माह से मात्र 2 शिक्षक ही कार्यरत है। इसमें से एक शारीरिक शिक्षक है। एक शिक्षक के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाना तो दूर संभाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को सुबह विद्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दूरभाष पर ग्रामीणों से बातचीत की और 2 शिक्षक लगाने का भरोसा दिलाया। जिस पर ग्रामीणों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करते हुए शिक्षण व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर पुन: तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।