5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- राजस्थान में रेगिस्तान ये गांव है प्यासे, भीषण गर्मी में जुगाड़ से चल रहा काम

- अधिकतर गांवों में पेयजल संकट के हालात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 24 Mar 2018, 8:06 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . राजस्थान की पश्चिमी सरहद पर बसे गांवों में गर्मी बढऩे के साथ ही पेयजल संकट से हालात बद् से बद्त्तर होने लगे है। जिससे आमजन की दुविधा बढ़ रही है। जानकारों की माने तो सरहदी जैसलमेर जिले के अधिकतर गांवों में पेयजल संकट है, जिला मुख्यालय और उपखण्ड मुख्यालय पोकरण के कईं मोहल्लों में भी पेयजल संकट के हालात है। जिससे निजात पाने के लिए ग्रामीणों के पास कोई बड़े विकल्प नहीं है। ऐसे में उन्हें जुगाड़ से काम चलाना पड़ रहा है।

भवानीपुरा में जलापूर्ति बंद
पोकरण. कस्बे के भवानीपुरा में गत एक माह से जलापूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि भवानीपुरा मोहल्ले में गत एक माह से जलापूर्ति बंद है। जिसके चलते लोगों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह पाइपलाइनें तोड़ दिए जाने के कारण कभी गंदे पानी की भी आपूर्ति होती है। उन्होंने जलदाय विभागाधिकारियों से मोहल्ले में शुद्ध पानी की नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मंाग की है।
किया जाएगा सुचारू
नगरपालिका की ओर सेभवानीपुरा जाने वाली पाइपलाइन को जगह-जगह से तोड़ दिया गया है। जिससे जलापूर्ति में व्यवधान हो रहा है। शीघ्र ही पाइपलाइनों की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
रमेशचंद्र माथुर, कनिष्ठ अभियंता जलदाय विभाग, पोकरण।