26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: शहरी व ग्रामीण पंपों पर डीजल स्टॉक बार-बार खत्म, आपूर्ति अनियमित
Play video

Video: शहरी व ग्रामीण पंपों पर डीजल स्टॉक बार-बार खत्म, आपूर्ति अनियमित

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच संघर्ष के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी के बीच अब पेट्रोल और डीजल की किल्लत के हालात भी सामने आने लगे हैं। सीमांत जैसलमेर जिले में इन दिनों ईंधन संकट जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं।

Google source verification

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच संघर्ष के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी के बीच अब पेट्रोल और डीजल की किल्लत के हालात भी सामने आने लगे हैं। सीमांत जैसलमेर जिले में इन दिनों ईंधन संकट जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की अनियमित सप्लाई से स्थिति बनी हुई है। कई गांवों और कस्बों के पंपों पर बार-बार स्टॉक खत्म होने से वाहन चालकों, किसानों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र में भी पेट्रोल पम्पों पर डीजल की अनुपलब्धता जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं। दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन की आर्थिक चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पम्प संचालक अपने स्तर पर 5 से 10 लीटर प्रति वाहन को डीजल का बेचान कर एक तरह की कोटा आधारित वितरण प्रणाली अपना रहे हैं। उनका कहना है कि मांग की तुलना में आपूर्ति में कमी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।