
patrika news
जैसलमेर (मोहनगढ़). कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ.के.आर.पंवार के साथ मंगलवार रात्रि में मारपीट की घटना को लेकर चिकित्साकर्मियों ने रोष जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की ओर से बुधवार को बाजू कर काली पट्टी बंाधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा 12 बजे के बाद चिकित्साकर्मियों ने एक घंटे के लिए कार्य का बहिष्कार भी किया गया। दोपहर ढ़ाई बजे के बाद चिकित्साकर्मियों ने सुरक्षा को लेकर मोहनगढ़ पुलिस थाने में नाचना वृत्ताधिकारी केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि चिकित्सालय में आए दिन चिकित्साकर्मियों के साथ लड़ाई झगड़ा किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्साधिकारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों के साथ कार्रवाई करने की मांग की। चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा नहीं मिलने तक चिकित्साकर्मी बाजू पर काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। इस दौरान मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची भी उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.के.आर.पंवार, डॉ.मनोज कुमार चौधरी, डॉ.धर्मपाल सिंह चौधरी, मेलनर्स रामलाल चौधरी, राजेन्द्र सिंह चौधरी, लियाकत अली, अन्य कर्मचारी डला राम, नारायण सिंह, जेठा राम सहित अन्य चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भी जताया रोष
मोहनगढ़ मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के साथ हुई मारपीट को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। बुधवार सुबह के समय कई ग्रामीण पुलिस थाने के आगे पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर ही डेरा डाला गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने, निष्पक्ष जांच जल्दी से जल्दी पूर्ण करने, झूठे मुकदमे दर्ज नहीं करने की मांग की गई। इस दौरान रघुनाथ दैया, जगदीश प्रसाद गांधी, माणकलाल खत्री, मलकीत सिंह, उम्मेद इणखियां, स्वरूपसिंह भाटी, लूणसिंह भाटी, विक्रमसिंह भाटी, भगवानराम चौहान, दुर्गाराम लोहिया, हुकमसिंह सोलंकी, रघुवीरसिंह भाटी, मगसिंह सुल्ताना, नखतुराम नायक, मुकेश पंवार सहित अन्य ग्रामीण, बजरंग दल कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
3 Jan 2018, 10:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.