16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा का समापन

- जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा का समापन

2 min read
Google source verification
जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा का समापन

जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा का समापन

पोकरण. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, बेरोजगारी एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर पार्टी की ओर से लोगों में सरकार के विरोध में जनजागृति पैदा करने के लिए जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसे जनता की ओर से भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद मिला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.पूनिया ने शुक्रवार को कस्बे के पंचायत समिति सांकड़ा के आगे स्थित मैदान में जैसलमेर-पोकरण विधानसभा क्षेत्र की जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा के समापन समारोह के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अपराध, दंगों एवं अराजकता की राजधानी बन गया है। राजनीतिक दबाव के चलते राज्य की पुलिस पंगू बन चुकी है। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने के कारण प्रदेश में युवा, बेरोजगार, महिलाएं, किसान सभी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है, अस्पताल स्वयं बीमार है। विद्युत व्यवस्था को लेकर किसान परेशान हैै। हर वर्ग में हताशा है। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं होने के कारण 18 हजार किसानों की जमीन बिक गई है तथा सैंकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं होने के कारण शांति व्यवस्था को ग्रहण लग गया है। उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं से निजात के लिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ कमर कस ली है तथा चुनाव का इंतजार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्तारूढ़ होगी तथा प्रदेश में खुशहाली आएगी और सभी वर्गों को न्याय मिलेगा, जिससे राजस्थान का नवनिर्माण संभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेहनत कर अपने पराक्रम से प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने सरहदी जिले में जनाक्रोश रथ यात्रा के सफल रहने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को सत्तारूढ़ करने के लिए कार्य करने की बात कही।
कश्मीर से की गोमट पथराव की तुलना
गत दिनों भाजपा की जनाक्रोश आंदोलन रथ यात्रा के दौरान कुछ युवकों की ओर से क्षेत्र के गोमट गांव में किए गए पथराव के मामले पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.पूनिया ने कहा कि यात्रा पर किया गया हमला कायरतापूर्ण हरकत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसी जमाने में कश्मीर में पथराव की घटनाएं होती थी, उसी की पुनरावृति गोमट गांव में हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस प्रकार की ओछी मानसिकता को छोडऩे की बात कही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र को किसी भी सूरत में कश्मीर नहीं बनने दिया जाएगा तथा समाजकंटकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे लोगों के लिए बुल्डोजर भी तैयार रहेंगे।