
आग से 2 किलोमीटर में चारा व घास जलकर राख
भणियाणा उपखंड क्षेत्र के फौजदारों की ढाणी में सोमवार को दोपहर एक खेत में लगी आग से चारा व घास जलकर नष्ट हो गई। फौजदारों की ढाणी के पास खेतों में सोमवार को दोपहर अचानक आग लग गई। सूखा चारा व घास होने के कारण आग आगे बढ़ती गई। आग की लपटें व धुंआ देखकर आस पड़ौस से ग्रामीण एकत्रित हुए। फौजदारों की ढाणी से बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर टंकियां लेकर मौके पर पहुंचे। फौजदारों की ढाणी के सरदारसिंह, पूनमसिंह, महेन्द्रसिंह, परबतसिंह, किशोरसिंह, कुंभसिंह, स्वरूपसिंह, गणपतसिंह, अनोपसिंह, समुंद्रसिंह, विक्रमसिंह सहित ग्रामीणों ने करीब 3 से 4 घंटे तक मशक्कत कर पानी व रेत डालकर आग पर काबू किया। सूचना पर पोकरण नगरपालिका से दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने में सहयोग किया। आग से करीब 2 किलोमीटर परिधि में चारा व घास जलकर नष्ट हो गया।
आग से बाड़ व चारा जलकर नष्ट
क्षेत्र के गुड्डी गांव में मंगलवार को दोपहर विद्युत तार टूटकर गिरने से एक खेत की बाड़ में अचानक आग लग गई। गुड्डी गांव के पास रघुवीरसिंह के खेत के ऊपर से निकल रही विद्युत तारों में से मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक तार टूटकर नीचे खेत की बाड़ पर गिर गया। जिससे निकली चिंगारियों से अचानक बाड़ में आग गई। देखते ही देखते आग ने खेत की बाड़ के साथ चारे व घास को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पोकरण नगरपालिका से दमकल के पायलट सुरेशकुमार व फायरमैन प्रहलाद भगत मौके पर पहुंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया। आग से बाड़, चारा व घास जलकर नष्ट हो गए।
Published on:
14 Nov 2023 08:20 pm
