
सरहदी जैसलमेर जिले का विख्यात चार दिवसीय मरु महोत्सव 2025 इस बार आगामी 9 से 12 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। इस बार भी मरु महोत्सव की शुरुआत परमाणु नगरी पोकरण से होगी। आगामी 9 फरवरी को पोकरण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि 2020 से लगातार, 2021 में कोरोना काल को छोडकऱ पोकरण में मरु महोत्सव आयोजित हो रहा है। जिले के मरु महोत्सव की शुरुआत पोकरण से की जा रही है और दिन व रात में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
मरु महोत्सव के दौरान इस बार रात का सेलिब्रिटी कार्यक्रम पोकरण के राउमावि मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। गत 9 फरवरी को ही रात 7.30 बजे प्रसिद्ध लोक कलाकार छुगेखां लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार हरियाणवी सिंगर मनीषा शर्मा व डी. नवीन कई गीत प्रस्तुत करेंगे। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।
क्षेत्र के लोहारकी गांव में मखमली रेतीले धोरे स्थित है। वर्ष 2009 में पोकरण में आयोजित हुए मरु महोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताओं व रात का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसके बाद गत वर्ष 2024 में लोहारकी के धोरों में आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ताकि पर्यटकों को पोकरण क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की जानकारी हो सके। इस बार लोहारकी की बजाय रात का सांस्कृतिक कार्यक्रम पोकरण ही में रखा गया है।
Published on:
28 Jan 2025 11:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
