10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भू-जल मंत्री ने किया घटना स्थल का दौरा, जमीन से पानी निकलने की ली जानकारी

 भू-जल मंत्री ने मंगलवार को खेत में नलकूप की खुदाई के दौरान निकली जल धारा का निरीक्षण किया। नहरी क्षेत्र के 27 बीडी में चक तीन जोरावाला माइनर के एक खेत में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान जल की धारा बहने लगी थी।

2 min read
Google source verification
jsm news

 भू-जल मंत्री ने मंगलवार को खेत में नलकूप की खुदाई के दौरान निकली जल धारा का निरीक्षण किया। नहरी क्षेत्र के 27 बीडी में चक तीन जोरावाला माइनर के एक खेत में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान जल की धारा बहने लगी थी। शनिवार सुबह पांच बजे के करीब जमीन से फव्वारें की तरह पानी निकलना शुरू हुआ था, जो रविवार देर रात्रि दस बजे तक जारी रहा। लगभग 41 घण्टे तक अनरवत पानी बहता रहा और पूरा खेत पानी से भर गया था। तालाब सा नजारा देखने को मिल रहा था। उधर, ट्यूबवेल की खुदाई करने वाली मशीन व ट्रक जमीन में ही समा गया। इस घटना को देखने के लिए मंगलवार सुबह राज्य सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी 27 बीडी पहुंचे, जहां पर घटना स्थल पर जमीन से निकले पानी के बारे में खेत मालिक विक्रमसिंह भाटी से जानकारी ली। इसके अलावा भू-जल विभाग जैसलमेर वैज्ञानिक डा. नारायणदास इणखिया ने जमीन से निकले पानी व मिट्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के साथ क्षेत्रीय विधायक छाेटूसिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, उपाध्यक्ष हिम्मत चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री उम्मेद इणखिया, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता लूणसिंह राजपुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।                                                                                                                                                

खेत व वाहन मालिक को दिलाया भरोसा

नहरी क्षेत्र के 27 बीडी में घटना स्थल का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मौका मुआयना किया। गड्ढे में समाए ट्रक व मशीनरी के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पानी के साथ निकली मिट्टी व गैस के बारे में जानकारी ली। मौका मुआयना करने के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि यह एक प्रकार की प्राकृतिक आपदा है। इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी जाएगी। नियमानुसार जो भी सहायता होगी, वह सहायता खेत मालिक व ट्यूबवेल खुदाई में प्रयुक्त ट्रक व मशीनरी के मालिक को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा जमीन से निकले पानी व मिट्टी की जांच करवाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गढ्ढ़े में समाया ट्रक नहीं आया नजर, दिखा मशीनरी का ऊपरी हिस्सा

नहरी क्षेत्र के 27 बीडी के एक खेत में जमीन से निकले पानी की वजह से पूरा खेत पानी से भर गया। खेत में जमीन से निकली चिकनी काली मिट्टी ही चारों ओर नजर आ रही थी। गड्ढे में पानी कम होने से उसमें समाई मशीन के उपकरण नजर आ रहे है। जबकि इस गड्ढे में ट्रक कहीं नजर ही नहीं आ रहा है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि करीब 100 फीट से अधिक की गहराई में ट्रक जमीन में समा गया।

काजरी के वैज्ञानिक पहुंचे, पानी व मिट्टी के लिए सेंपल

मौके पर मंगलवार को काजरी जोधपुर से भी टीम पहुंची। जिन्होंने जमीन से निकले पानी व मिट्टी के सेंपल लिए, जिसकी काजरी की प्रयोगशाला में जांच की जाएगी।