
Patrika news
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
पोकरण(जैसलमेर). गत 20 दिन पूर्व एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक मुख्य आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपाधीक्षक व जांच अधिकारी नानकसिंह ने बताया कि सूरतगढ़ निवासी एक युवती के साथ कस्बे के सुंदरनगर स्थित एक मकान में 17 मई की रात्रि में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। मामले के एक आरोपित को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जबकि मुख्य आरोपित फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित बाप थानांतर्गत कानसिंह की सिड निवासी मनोहरसिंह पुत्र रूपसिंह रावणा राजपूत को शनिवार की शाम चार बजे स्थानीय बस स्टैण्ड पर गिरफ्तार किया गया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
100 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार
रामदेवरा (जैसलमेर). पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 100 ग्राम अफीम की लुगदी के साथ गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी देवीसिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 11 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान सरणायत की तरफ से आ रही एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक तेज गति से भगाते हुए नाकाबंदी तोडकऱ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया तथा थोड़ी ही दूर पर वाहन को रुकवा दिया। वाहन की तलाशी लेने पर खारा निवासी गोरधनराम पुत्र बगङुराम विश्रोई के कब्जे से 100 अफीम की लुगदी बरामद की। पुलिस ने अफीम जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे गहन पूछताछ के लिए दो दिन तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।
शांतिभंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
जैसलमेर. पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 6 जनों को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी कांतासिंह के निर्देशन में हेड कांस्टेबल गंगासिंह मय जाब्ता ने शांति भंग करने के आरोप में 6 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नैनाराम भील, खेताराम भील, बीरबलराम भील, नरेन्द्र कुमार भील सभी निवासी रिदवा, नारायणनाथ निवासी लाणेला व चंदरनाथ निवासी मयुजा, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है।
Published on:
10 Jun 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
