
कृष्ण जन्माष्टमी एवं संत मूलचंद जयंती पर नवनिर्मित प्रोल का उद्घाटन
जैसलमेर. भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं संत मूलचंद की जयंती पर उनकी तपोभूमि पर प्रोल का नवनिर्माण किया गया। झिनझिनयाली क्षेत्र में आयोजित समारोह में उद्घाटन पूर्व महारावल चैतन्यराजसिंह ने किया। महंत राजगुरु त्रिलोकनाथ आसरी मठ महंत गोरखनाथ ख्याला मठ, प्रतापपुरी तारातरा मठ, किशनगिरी अलेखिया मठ झिनझिनयाली का सानिध्य रहा। कार्यक्रम में विधायक रूपाराम धनद, पूर्व राजघराने के दुष्यंतसिंह जाम, खेमेंद्रसिंह, पूर्व विधायक छोटूसिंह, कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, प्रधान सम तनेसिंह सोढ़ा, प्रधान फतेहगढ़ जनक सिंह भाटी, छुगसिंह पोछीणा, रिटायर्ड आरपीएस सुरेंद्रसिंह बडोड़ा गांव, छुगसिंह, गुलाबसिंह, पूरसिंह, अखेदान कोडा, शंभूदान भेलानी, हाथीसिंह चेलक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज यज्ञ पूर्णाहुति ठाकुरजी के मंदिर में दर्शन और संत मूलचंद की पूजा-अर्चना द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत किया गया और पूर्व महारावल को स्वर्ण मुद्रिका भेंट की गई। स्वागत उद्बोधन पूर्व आरपीएस मूलसिंह भाटी ने किया। दुर्जनसिंह सिहड़ार, नरेंद्रसिंह बैरसियाला, आसुराम तेजमालता, तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली, सखे खान मिरासी, हरसाणी क्षेत्र के श्याम सिंह नारायणसिंह गेमरसिंह, रतनसिंह व गोवर्धनसिंह कुंडा, रूपसिंह, खेतसिंह, जालमसिंह सिहड़ार, कंवराजसिंह, वीरसिंह चंदनसिंह, गजसिंह का गांव, भूरसिंह, हिंदूराजसिंह, मोतीसिंह मोढ़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक रूपाराम ने 10 लाख, फतेहगढ़ प्रधान जनकसिंह ने 8 लाख, सरपंच कमलाराम ने 5 लाख तथा अन्य कई लोगों द्वारा घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रोल निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नींबसिह भाटी नथाराम को स्वर्ण मुद्रिका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चैतन्यराज सिंह ने शुभकामनाएं दी । संत त्रिलोकनाथ, संत गोरखनाथ, संत प्रतापपुरी महाराज ने आशीर्वाद दिया। भोजन प्रसादी की व्यवस्था जगाणी सखलेचा परिवार ने की। संचालन एडवोकेट सवाई सिंह देवड़ा ने किया ।
Published on:
19 Aug 2022 07:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
