3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फॉलोअर्स कहते रहे: बहन हम आपके साथ, मत उठाना ऐसा कोई कदम; लेकिन नहीं खत्म हो सकी इन्फ्लूएंसर की मायूसी

जोधपुर की महिला इन्फ्लूएंसर अनिता विश्नोई ने खाया विषाक्त, जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी, सोशल मीडिया पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स, 'कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी...' के बाद हुई थी ट्रोल

2 min read
Google source verification
Anita Bishnoi

Anita Bishnoi - photo patrika

जैसलमेर। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों तक अपनी बात पहुंचाने वाली महिला इन्फ्लूएंसर ट्रोलिंग के ऐसे भंवर में फंस गई कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठा लिया। इन्फ्लूएंसर अनिता विश्नोई की ‘कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी… रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी… इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा’ पोस्ट के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग ने उसे इतना तोड़ दिया कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है।

बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी में बुधवार सुबह यह घटना हुई। 32 वर्षीय अनिता के फेसबुक पर करीब 13 लाख और इंस्टाग्राम पर 6.45 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। परिजन की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

फॉलोअर्स ने बढ़ाया हौसला, लेकिन नहीं थमी मायूसी

अनिता की भावुक पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में फॉलोअर्स ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने और कोई गलत कदम नहीं उठाने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके समर्थन में संदेशों की बाढ़ ला दी। यूजर्स ने उनके समर्थन में लिखा—

  1. मेरी बहन, ऐसा कोई कदम मत उठाना। आपका यह भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है। जहां जरूरत पड़े, मुझे याद कर लेना, लेकिन हिम्मत मत हारना।
  2. जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि इंसान हार मान ले। जिंदगी की जंग जीतने का नाम ही जीवन है।
  3. दुनिया में कुछ लोग बिना सच्चाई जाने दूसरों पर उंगली उठाते हैं, लेकिन किसी के शब्द आपकी पहचान तय नहीं करते। आपके संस्कार, आपका चरित्र और आपके कर्म ही आपकी असली पहचान हैं।

कुछ इन्फ्लूएंसर पर बदनाम करने का आरोप

पीड़िता के पति दीनाराम ने बताया कि पिछले कई दिन से कुछ इन्फ्लूएंसर अनीता को ट्रोल कर रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों पर वॉट्सएप मैसेज के जरिए भी अनिता को बदनाम करने की धमकियां देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे अनिता मानसिक रूप से परेशान थीं।

खेती बाड़ी में बंटाती है हाथ

मूल रूप से जैसलमेर जिले के लाठी गांव की रहने वाली अनिता वर्तमान में परिवार के साथ जोधपुर के शिकारगढ़ क्षेत्र में रहती हैं। उनके पति खेती-बाड़ी करते हैं और अनिता भी खेती के कार्यों में हाथ बंटाती हैं। ट्रैक्टर चलाते हुए उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। पोस्ट देखने के बाद परिचितों ने उनके पति को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।