29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर बना जैसलमेर, पसीने छुड़ा रही उमस भरी गर्मी

स्वर्णनगरी में गर्मी का सितम निरंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ उमसपूर्ण वातावरण के कारण लोग पसीने में तरबतर हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में गर्मी का सितम निरंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ उमसपूर्ण वातावरण के कारण लोग पसीने में तरबतर हो रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया। इसके चलते जैसलमेर राजस्थान का तीसरा सबसे गर्म शहर बना। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमश: गंगानगर व चूरू गर्म रहे। गौरतलब है कि शुक्रवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना था। स्वर्णनगरी में सुबह जल्दी तेज हवाओं का दौर था। हवा में शीतलता के बावजूद मॉर्निंग वॉक करने और खेलने वालों के पसीने बहते रहे। धूप खिलने के बाद गर्मी का असर और बढ़ गया। यह सिलसिला शाम तक बना रहा। उमस भरी गर्मी होने से लोग खास तौर पर परेशान हैं। उनका कहना है कि वे पारे के 45-46 डिग्री या इससे भी अधिक हो जाने व लू के चलने से जितना परेशान नहीं होते, उससे ज्यादा दिक्कत पारा कम होने के बावजूद वातावरण में उमस के कारण महसूस कर रहे हैं।

सूर्य की तेज किरणें निकली

पोकरण क्षेत्र में दो दिनों तक हुई बारिश के बाद शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गत दिनों हुई बारिश से गर्मी व लू से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को पुन: गर्मी का असर बढऩे लगा। सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह 10 बजे बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर में मौसम में गर्मी व उमस का असर बढ़ गया। देर शाम तक भी गर्मी का दौर जारी रहा।

Story Loader