20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर: झुलसाने वाली गर्मी से राहत, 5.7 डिग्री गिरा पारा

स्वर्णनगरी में गुरुवार शाम व रात तेज अंधड़ और हवाओं के साथ हुई बारिश ने दूसरे दिन शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिला दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में गुरुवार शाम व रात तेज अंधड़ और हवाओं के साथ हुई बारिश ने दूसरे दिन शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिला दी है। मौसमी बदलाव के चलते इस सप्ताह लगातार 4 दिनों से 46 डिग्री से ऊपर चल रहे अधिकतम तापमान ने शुक्रवार को एकदम से 5.7 डिग्री का गोता लगा दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले गुरुवार को क्रमश: 46.7 व 27.8 डिग्री रहा था। जैसलमेर में इससे पहले गत 22 अप्रेल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक जैसलमेर में 14 मिलीमीटर बरसात हुई। शुक्र को सुबह से आकाश में गर्द छाई हुई थी। इससे सूर्योदय करीब 7.30 बजे हुआ। वातावरण में शीतलता होने से मॉर्निंग वॉक करने वालों से लेकर अन्य जनों को सुकून मिला। बाद में धूप खिली लेकिन उसमें गत दिनों जैसी तपिश नहीं थी। हीटवेव से भी छुटकारा मिल गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब आगामी कुछ दिनों तक जैसलमेर क्षेत्र में लू और प्रचंड गर्मी से राहत का दौर जारी रहने वाला है।