6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- जैसलमेर की इस समस्या से आवागमन में आ रही परेशानी

धीमी गति से चल रहा कार्य, आमजन परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 10 Apr 2018, 8:34 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. लाठी गांव से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिससे आए दिन यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गौरतलब है कि गत कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के निर्माण, विस्तार व नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। इन दिनों गांव में चल रहा निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में आए दिन यहां आमने-सामने वाहनों के आने की स्थिति में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा वाहनों के निकलने पर रेत भी उडकऱ आसपास स्थित दुकानों व घरों में जमा हो रही है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।

पानी का मितव्ययता से करे उपयोग
नाचना. जलदाय विभाग के अधिकारियों ने नहरी क्षेत्र के ग्रामीणों से मितव्ययता बरतते हुए पानी का खर्च कम करने का आह्वान किया है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता गणपतसिंह ने बताया कि इन्दिरा गांधी मुख्य नहर में 29 मार्च से नहरबंदी चल रही है, जो 25 अप्रेल तक चलेगी तथा इसके आठ-दस दिन बाद नहर में पानी पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से जल का संग्रहण भी किया गया है, लेकिन भीषण गर्मी में पानी की खपत बढ गई है। उन्होंने ग्रामीणों से नहरबंदी के दौरान पानी का दुरुपयोग नहीं करने, मितव्ययता बरतते हुए पानी का खर्च कम करने का आह्वान किया है।

IMAGE CREDIT: patrika

मनाया प्रवेशोत्सव
पोकरण. केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल में सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्राचार्य सुरेशचंद मीना ने बताया कि कक्षा प्रथम में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। शिक्षक कंवरपालसिंह राठौड़ ने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिवनारायण, प्रेमनारायण शर्मा, सुधीरबाई, सरिता, भारती लाम्बा सहित अभिभावक उपस्थित थे।

अस्पताल स्टाफ को पाबंद करने की मांग
पोकरण. क्षेत्र के जालोड़ा पोकरणा में स्थित राजकीय अस्पताल में स्टाफ के उपस्थित नहीं रहने से परेशान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर कार्मिकों को पाबंद करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि गांव में स्थित अस्पताल में कार्यरत स्टाफ की ओर से अस्पताल में सेवाएं नहीं दी जा रही है। अस्पताल समय के दौरान उपस्थित नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अपने उपचार, टीकाकरण को लेकर परेशानी हो रही है। ओपीडी बंद रहने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन पोकरण जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने कार्मिकों को पाबंद कर मरीजों को राहत दिलाने की मांग की है।