5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर: धूप ने बिखेरी चमक, पारा 1 डिग्री बढ़ा

 प्रदेश भर में बारिश के दौर के बीच स्वर्णनगरी में धूप अपनी चमक बिखेर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रदेश भर में बारिश के दौर के बीच स्वर्णनगरी में धूप अपनी चमक बिखेर रही है। विगत दिनों के दौरान जैसलमेर अधिकतम तापमान के मामले में पड़ोसी बाड़मेर के साथ राज्य भर में सिरमौर बना हुआ है। गुरुवार को भी साफ आसमान में सूरज की चमक ने हर किसी को हैरान किया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले क्रमश: 40.8 और 26.6 डिग्री रहा था। इस तरह से गुरुवार को अधिकतम पारे में 1 डिग्री की बढ़ गया। गुरुवार सुबह हवा में नमी की मात्रा होने से लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान पसीने से नहाते रहे। दोपहर और शाम तक भी स्थितियां कमोबेश एक समान रही। शहर में जगह-जगह लोग तेज धूप से बचाव का जतन करते नजर आए।