12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

jaisalmer: जल संकट के बीच जलदाय विभाग के अहम पद खाली, मॉनिटरिंग संकट में

भीषण पेयजल संकट के बीच जैसलमेर जलदाय विभाग के कई अहम तकनीकी पद रिक्त होने से जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अधीक्षण अभियंता समेत सहायक अभियंताओं के तबादले के बाद नए अधिकारियों की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे समय में जब शहर में 5 से 8 दिन के अंतराल से पानी मिल रहा है, विभागीय नेतृत्व का अभाव चिंता का विषय बन गया है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer photo

photo patrika

जैसलमेर। पहले से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे जैसलमेर जिले में जलदाय विभाग के महत्वपूर्ण पद खाली होने से जलापूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राज्य सरकार की ओर से हाल में किए गए तबादलों के तहत जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कैलाशचंद मीणा का स्थानांतरण कर दिया गया है, लेकिन उनके स्थान पर अब तक किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसी तरह जैसलमेर नगर उपखंड के सहायक अभियंता देवीलाल भील को पोकरण और फतेहगढ़ के हरूराम को पचपदरा भेज दिया गया है, लेकिन उनके पद भी फिलहाल रिक्त छोड़ दिए गए हैं। यह स्थिति ऐसे समय सामने आई है, जब बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मोहनगढ़ हेडवक्र्स से जुड़े बिजली संकट के कारण जिले में जल उत्पादन प्रभावित है और शहर में पांच से आठ दिन के अंतराल से जलापूर्ति की जा रही है। ऐसे संवेदनशील दौर में विभाग के शीर्ष और क्षेत्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारियों के पद खाली रहने से व्यवस्था की निगरानी और समन्वय पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका बढ़ गई है। सरकार ने जलदाय विभाग के नगरखंड और जिलाखंड के अधिशासी अभियंताओं को भी बदला है। नगरखंड में निरंजन मीणा की जगह अशोक मीणा को लगाया गया है, जबकि जिला खंड में परियोजना खंड के नरेन्द्रसिंह भाटी और परियोजना में प्रेमाराम को लगाया गया है।

अहम पद हो गए रिक्त

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता जिले की संपूर्ण पेयजल व्यवस्था की मॉनिटरिंग, तकनीकी निर्णय, आपूर्ति प्रबंधन व विभिन्न उपखंडों के समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हैं। वहीं सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी फील्ड में जल वितरण, शिकायत निवारण, पाइपलाइन रखरखाव और आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करते हैं। ऐसे में इन पदों के रिक्त रहने से त्वरित निर्णय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

आर्द्रता 83 प्रतिशत तक पहुंचने से दिनभर रही चिपचिपी गर्मी

जैसलमेर। जैसलमेर में रविवार को मौसम का मिजाज गर्म और उमसभरा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के समय नमी अधिक रहने से वातावरण में चिपचिपाहट महसूस हुई, जबकि दोपहर में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही तथा अधिकांश लोग धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए।