12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: सोढाकोर-चांधन बीच रेल हादसे में युवक की मौत, आधा घंटा रुकी ट्रेन

सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां शव की शिनाख्त की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
2 min read
Google source verification
train accident news jaisalmer

स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

लाठी. लाठी क्षेत्र में सोढाकोर और चांधन गांव के बीच रविवार शाम करीब छह बजे दर्दनाक रेल हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेल को घटनास्थल पर ही रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घटना के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे तक मौके पर खड़ी रही। मृतक की पहचान चांधन निवासी 33 वर्षीय शैतानाराम पुत्र अजमलराम के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी, लाठी के सामाजिक कार्यकर्ता मुजफ्फर खान, सदर थाना के हेड कांस्टेबल जसवंतसिंह तथा चांधन चौकी से खीमसिंह भाटी पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को उसी ट्रेन से लाठी रेलवे स्टेशन लाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जवाहर चिकित्सालय, जैसलमेर भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां शव की शिनाख्त की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। चांधन गांव में भी घटना से शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

नोखा चौराहे पर खुली नाली से बढ़ रहे हादसे, वाहन चालक हो रहे चोटिल

रामदेवरा कस्बे के नोखा चौराहे के पास पानी निकासी के लिए बनाई गई खुली नाली वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रही है। नाली की अधिक चौड़ाई और सुरक्षा के लिए कोई जाली न होने से आए दिन दुपहिया एवं छोटे वाहन इसमें फंसकर गिर रहे हैं, जिससे लोगों को चोटिल होने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यह स्थिति राहगीरों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नोखा चौराहे के समीप टीन शेड के नीचे निर्मित सीसी सड़क के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा जल निकासी के लिए चौड़ी नाली का निर्माण किया गया था। शुरूआत में ग्राम पंचायत ने सुरक्षा की दृष्टि से नाली के ऊपर लोहे की जाली लगवाई थी, लेकिन कुछ समय बाद अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गए। इसके बाद से नाली खुली पड़ी है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली खुली होने के कारण विशेष रूप से रात के समय तथा भीड़भाड़ के दौरान वाहन चालकों को नाली का सही अनुमान नहीं लग पाता। इससे कई बार बाइक और अन्य छोटे वाहन नाली में उतर जाते हैं, जिससे अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गिर जाते हैं।