
नहरी क्षेत्र में नील गाय का शिकार, गोली मार कर नील गाय का गला काटने की आशंका
मोहनगढ़ (जैसलमेर). नहरी क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद शिकारियों ने गोली मारकर नील गाय का शिकार किया गया। यही नहीं उन्होंने नील गाय का गला भी काटकर चमड़ी उतारी। मामला शनिवार का है। आधी चमड़ी उतारने के शिकारियों को शिकायत की भनक लगने पर वे घने जंगल में नील गाय का शव छोड़ कर भाग छूटे। मुखबिर की सूचना पर मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी भवानीसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे, वहीं वन विभाग की टीम भी रेहरुण्ड क्षेत्र में गश्त करते हुए मौके पर पहुंची, जहां मृत नील गाय को अपने कब्जे में लेकर रात्रि में ही मोहनगढ की आरसीपी कॉलोनी के पास स्थित हाईटेक नर्सरी में लेकर आए। नील गाय का शिकार करने वाले शिकारी व शिकार में प्रयुक्त किए गए हथियार अभी तक वन विभाग बरामद नहीं कर पाया है। रविवार को नील गाय का जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्ट मार्टम करवाया गया।
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
नील गाय का षिकार करने के मामले को लेकर वन्य जीव प्रेमियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। इस मामले में वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसकी क्षेत्रीय वन अधिकारी अरुण सोनी ने जांच की गई। चार नामजद शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसमें रईस खां पुत्र अजीम खां, रमजान खां पुत्र मीर खां, मोहम्मद खां पुत्र बचाये खां, कासम खां पुत्र बचाये खां निवासी रेहरूण्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी अरूण सोनी का कहना था कि रेहरुण्ड क्षेत्र में शिकारियों ने नील गाय का शिकार किया था। चार शिकारियों के खिलाफ वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है। नील गाय का जैसलमेर में पोस्ट मार्टम करवाया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि शिकारियों नील गाय को गोली मार कर शिकार किया है या धारदार हथियार से।
जैसलमेर के होटलों में मांस की आपूर्ति की जताई आशंका
मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में नील गाय का शिकार करने पर वन्य जीव प्रेमियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। वन्यजीव प्रेमियों ने जैसलमेर के होटलों में मांस की आपूर्ति करने की आशंका भी जताई है। इस संबंध में जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्थान के सदराम विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र में नील गाय का शिकार गोली मारकर किया गया है। उन्होंने नील गाय का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाने की मांग की। शिकारियों को गिरफ्तार कर शिकार में उपयोग में ली गई बंदूक व अन्य हथियारों को बरामद करने की मांग वन्य प्राणियों ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिकार कर इनका मांस जैसलमेर के होटलों में आपूर्ति करने की आशंका है। नील गाय के शिकार को लेकर वन्य जीव प्रेमियों में रोष है।
Published on:
03 Jan 2022 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
